Tahawwur Rana extradition:
26/11 हमले का आरोपी आतंकी तहव्वुर राणा अमेरिका से प्रत्यर्पित, स्पेशल प्लेन से लाया जा रहा भारत
रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
इससे पहले अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने तहव्वुर राणा की वो अर्जी खारिज कर दी है, जिसमें उसने अपने प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की मांग की थी. 26/11 मुंबई हमले के दोषी तहव्वुर राणा ने भारत प्रत्यर्पण किए जाने से बचने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.
26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को स्पेशल प्लेन से अमेरिका से भारत लाया जा रहा है. अमेरिका से प्रत्यर्पित कर राणा को आज देर शाम या कल तड़के भारत लाया जाएगा.
सूत्रों का कहना है कि इस दौरान उनके साथ इंटेलिजेंस और इन्वेस्टिगेटिव अधिकारियों की एक विशेष टीम होगी. राणा के प्रत्यर्पण के लिए सभी तरह की कानूनी कार्यवाही पूरी कर ली गई है.
तहव्वुर राणा की कस्टडी के लिए उसे कल एनआईए की कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा. मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक, तहव्वुर राणा के खिलाफ एनआई केस दिल्ली में दर्ज है. इसलिए राणा को सबसे पहले दिल्ली लाया जाएगा और यहां एनआईए की कोर्ट में पेश किया जाएगा. मुंबई क्राइम ब्रांच बाद में उसकी कस्टडी लेगी.