यह संविधान पर हमला, जबरन पारित किया गया विधेयक…’ वक्फ संशोधन बिल लोकसभा से पास होने पर बोलीं सोनिया गांधी
रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम रीड पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
सोनिया गांधी ने गुरुवार को कांग्रेस पार्लियाम पार्टी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कि केंद्र सरकार ने वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में जबरन पारित करवाया है. उन्होंने कहा कि यह हमारे समाज को स्थायी ध्रुवीकरण की स्थिति में रखने की भाजपा की जानबूझकर बनाई गई रणनीति का हिस्सा है.
वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 को बुधवार देर रात लोकसभा में बहुमत से पास हो गया. विधेयक पारित होने का जहां एनडीए के तमाम दल स्वागत कर रहे हैं तो वहीं तमाम विपक्षी दलों ने इसकी आलोचना की है. अब इसे लेकर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है.
कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की बैठक में कांग्रेस और सांसद सोनिया गांधी ने कहा, “कल, वद संशोधन विधेयक, 2024 लोकसभा में पारित किया गया था, और आज इसे राज्यसभा में पेश किया जाना है. विधेयक को प्रभावी रूप से जबरन पारित किया गया. हमारी पार्टी की स्थिति स्पष्ट है. यह विधेयक संविधान पर बेशर्मी से किया गया एक हमला है. यह हमारे समाज को स्थायी रूप से तोड़ने की भाजपा की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है.”