Friday, April 24, 2026
HomeBreaking newsWaqf Amendment Bill: वक्फ बिल पर आज आर-पार का दिन, लोकसभा...

Waqf Amendment Bill: वक्फ बिल पर आज आर-पार का दिन, लोकसभा में होगी चर्चा, TDP-JDU के सपोर्ट से सरकार के पक्ष में नंबरगेम

Waqf Amendment Bill: वक्फ बिल

पर आज आर-पार का दिन, लोकसभा में होगी चर्चा, TDP-JDU के सपोर्ट से सरकार के पक्ष में नंबरगेम

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम रीड पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

वक्फ संशोधन बिल आज लोकसभा में पेश किया जाएगा. केंद्र की एनडीए सरकार दोपहर 12 बिल को लोकसभा में लाएगी. आज ही वोटिं होगी और ये तय माना जा रहा है कि मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल के सबसे अहम बिल पर आज जीत हासिल कर सकती है. हालांकि, इस बिल को लेकर जबरदस्त घमासान मचा हुआ है. हैरानी इस बात की है कि पक्ष और विपक्ष दोनों ओर के मुस्लिम नेता बिल के बारे में अलग-अलग राय रखते हैं.
 लोकसभा में आज वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पेश होगा. बीजेपी ने पिच तैयार कर दी है और नीतीश, चंद्रबाबू नायडू समेत एनडीए की सभी पार्टियां लामबंद हो गई हैं. सांसदों के लिए व्हिप भी जारी हो गए हैं. सरकार ने सहयोगी दलों के सुझावों को भी शामिल किया है. इधर, विपक्ष ने भी सरकार को घेरने की रणनीति बना ली है. इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियां संसद में वक्फ संशोधन बिल का विरोध करेंगी.

विपक्ष ने भी साफ कर दिया है कि वो बहस वोटिंग में अपनी आवाज बुलंद करेगा. ऐसे में दोनों ओर से जोरदार टकराव की संभावना है. सुबह साढ़े 9 बजे कांग्रेस संसदीय दल की बैठक होगी. इसमें सोनिया गांधी, नेता विपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे. इस बिल को लेकर जबरदस्त घमासान मचा हुआ है. हैरानी इस बात की है कि पक्ष और विपक्ष दोनों ओर के मुस्लिम नेता बिल के बारे में अलग-अलग राय रखते हैं. केरल चर्च निकाय ने सभी राजनीतिक दलों से

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular