Wednesday, April 22, 2026
HomeBreaking newsसावली  गाव मे पुलिस से 40 हजार मांग की शिवसेना पदाधिकारी गिरफ्तार

सावली  गाव मे पुलिस से 40 हजार मांग की शिवसेना पदाधिकारी गिरफ्तार

 सावली  गाव मे पुलिस से 40 हजार मांग की शिवसेना पदाधिकारी गिरफ्तार

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम रीड पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क

महाराष्ट्र:- चंद्रपुर

चंद्रपुर सावली थाने के सिपाही निलेश राऊत की नौकरी खाने की धमकी देकर उससे 40 हजार की मांग कर 10 हजार स्वीकार करने वाले शिवसेना वैद्यकिय विभाग के पदाधिकारी चंद्रपुर निवासी दिपक शामराव कामतवार को सावली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सावली पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार सावली थाने में पुलिस सिपाही पद पर कार्यरत निलेश गजानन राऊत हिरापुर टोल नाके पर ड्रंक एन्ड ड्राइव के केस कर रहे थे. इस दौरान एक व्यक्ति बिना हेलमेट लगाए नाका पार कर आया. उससे पूछताछ पर उसने अपना लाइसेंस दिखाया जिसमें उसका नाम जय मानिक हिकरे दर्ज था. हेलमेट भूल गया यह बताया तो बिना हेलमेट का चालान कर दिया. तब उसने अपने मोबाइल का एक फोटो दिखाकर बताया उसके मामा चंद्रपुर पुलिस में है. फोटो पीएसआई चरणदास मडावी, हवालदार संजय शुक्ला, विनोद निखाडे ने देखा और शुक्ला ना ने उसे जाने को कहा. अगले दिन 23 मार्च को सावली थानेदार प्रदीप पुल्लरवार ने फोन कर राऊत को थाने में बुलाया तो वहां जय हिकरे, उसके पिता और उसके साथ अन्य दो लोग थे. राऊत ने नाके की घटना थानेदार के सामने बताई और कहा कि जय के साथ कोई मारपीट नहीं की गई थी. थानेदार से चर्चा के बाद बाहर आए चारों में से एक ने अपना परिचय शिवसेना वैद्यकीय विभाग पदाधिकारी दिपक कामतवार के रूप में देकर बाहर मिलने कहा. दिपक सिपाही राऊत को एक पानठेले में ले गया और नौकरी बचाना हो तो 2 लाख की मांग की किंतु उसकी रुपए देने की इच्छा नहीं होने से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. रिपोर्ट के आधार पर थानेदार ने पीएसआई सचिन मुसले को कार्रवाई के निर्देश और राऊत को 500 रुपए के 20 नोट दिए जिनके नंबर दर्ज किए थे. शाम को दिपक ने फोन कर बस स्टैंड के पास एक होटल में बुलाया, वहां पहुंचने पर दिपक को 10 हजार रुपए देकर बाकी के पैसे कुछ देर में देने को कहा. 10 हजार लेकर दिपक गिन रहा था कि तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया. उसके खिलाफ मामला दर्ज किया. मामले की जांच सावली के पीएसआई सचिन मुसले कर रहे है.

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular