Tuesday, April 21, 2026
HomeBreaking newsराजुरा के सास्ती मे एक युवक की हुई हत्या हत्यारे फरार पुलिस...

राजुरा के सास्ती मे एक युवक की हुई हत्या हत्यारे फरार पुलिस ने भी हत्यारो की तलाश

राजुरा के सास्ती मे एक युवक की हुई हत्या हत्यारे फरार पुलिस ने भी हत्यारो की तलाश

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम रीड पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले की राजुरा तहसील के सास्ती में पुरानी रंजिश के चलते पच्चीस वर्षीय युवक आतिश मोतुकु की मौत हुई है, तेज धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या हुई है, जिससे परिसर में सनसनी सी फैल गई है

इस परिसर में हत्या होना मानो आम बात हो गई हो अक्सर अवैध व्यवसाय के चलते आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर अब तक कई हत्याएं हुई हैं,

इस प्रकरण में अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ, फिलहाल राजुरा पुलिस बड़ी ही सरगर्मी से हत्यारों की तलाश में जुटी है बल्लारशाह रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड आदि परिसर में छानबीन शुरू है।

रामपुर निवासी आतिश मोतुकु की सास्ती पुलिस चौकी के पास स्थित चन्ने शराब की दुकान के पास अज्ञात हमलावरों ने लोहे की रॉड तथा धारदार हथियार से हत्या की है । एक महीने पूर्व एक युवक और मृतक आतिश मोतुकु के बीच किसी बात को लेकर तू तू मैं मैं होने की जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आ रही है। फिलहाल हत्यारों की तलाश जारी है।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular