शहीद वीर बाबूराव पुलेश्वर शेडमाके की 192वीं जयंती के अवसर पर। हंसराज अहीर
रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम रीड पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
चंद्रपुर:- जिला
बोरदा (तहसील वरोरा) में आयोजित प्रबोधन मेले का उद्घाटन किया। महान देशभक्त, वीर योद्धा शहीद वीर बाबूरावजी शेडमाके का कार्य एवं वीरता वर्तमान एवं भावी पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। उन्होंने आजादी के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बिगुल फूंकते हुए इस मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने युवाओं से इस महान कार्य की स्मृति को संजोकर रखने और राष्ट्र के उत्थान के लिए स्वयं को समर्पित करने की अपील की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गोंडवाना गणराज्य गोटुल एवं कोयारानी गोंडियन मातृशक्ति समूह के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं समाज के सदस्य उपस्थित थे।


