सौ साल से अधिक पुराना पेड़ काटा, रेल प्रशासन पर रोष
रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम रीड पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
विकास के नाम पर वर्षों पुराने पेड़ों को अंधाधुंध कटाई
बल्लारपुर एक ओर सरकार जीवन बचाने के लिए पेड़ लगाने की बात कहती है. दूसरी ओर रेलवे विभाग की ओर से विकास के नाम पर जीवित पेड़ों को काटा जा रहा है. बल्लारपुर शहर के गोल पुलिया क्षेत्र में एक सौ साल पुराना पीपल का पेड़ था. जो वहां से गुजरने वालों को तेज धूप और बारिश से बचाता था. वही पेड़ काट दिया गया. इसलिए, इस मुद्दे पर नागरिकों द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं. इस विशाल वृक्ष के नीचे जूस सेंटर, पान स्टॉल, फल सेंटर, सब्जी की दुकानें आदि लगती हैं. जिससे लोगों को आजीविका मिलती है. बहरहाल, रविवार (23 तारीख) दोपहर को रेलवे विभाग ने विकास के नाम पर सौ साल पुराने पीपल के पेड़ को काट दिया. सौ साल पुराने पेड़ की कटाई के बारे में नगर प्रशासन, तालुका प्रशासन और रेलवे प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं. पर्यावरण वाहिनी संगठन ने इस घटना की निंदा की है तथा नगर प्रशासन, तालुका प्रशासन और रेलवे प्रशासन के अधिकारियों से मिलकर इस घटना की शिकायत करेगा.


