Saturday, June 6, 2026
HomeBreaking newsकळमगांव नदी घाट से रेत चोरी  राजस्व का हों रहा...

कळमगांव नदी घाट से रेत चोरी  राजस्व का हों रहा नुक़सान 

कळमगांव नदी घाट से रेत चोरी 
राजस्व का हों रहा नुक़सान 
 

चंद्रपुर/महाराष्ट्र

दि . २४ डिसेंबर २०२४

रिपोर्टर :- मुख्य संपादक रमाकांत यादव रीड पब्लिक न्यूज मिडिया नेटवर्क

पूरी खबर:-चंद्रपुर शिंदेवाही के कळमगांव से रेत घाट की नीलामी प्रक्रिया को रोकने का अवसर लेते हुए, रेत माफिया ने दिन-रात तालुका के नदी को खाली करना शुरू कर दिया है और बड़े पैमाने पर रेत का अवैध उत्खनन शुरू कर दिया है। इन तस्करों ने राजस्व विभाग के सामने चुनौती खड़ी कर दी है।

 कळमगांव क्षेत्र में नदी से हर रात और सुबह-सुबह बड़ी मात्रा में अवैध रेत की तस्करी हो रही है। हालांकि घरकुल धारकों का आरोप है कि राजस्व विभाग के अधिकारी जानबूझकर इसे नजरअंदाज कर रहे हैं. नदी को अवैध रेत तस्करों द्वारा खोदा जा रहा है रेत चुराने के लिए पानी की धार को अलग कर दिया जाता है। इस वर्ष प्रचुर वर्षा जल के कारण नालों में काफी मात्रा में रेत बह कर आई है इसका फायदा रेत तस्करों ने उठाया है चुनाव के दौरान राजस्व विभाग के कर्मचारी और अधिकारी चुनाव ड्यूटी पर थे, इसलिए रेत तस्करों ने एक माह तक बड़ी मात्रा में रेत की चोरी की चुनाव के बाद अधिकारियों को अपने काम में व्यस्त देख रेत तस्करों ने दिन में फिर से अवैध रेत उत्खनन शुरू कर दिया।
हायवा और ट्रैक्टर का उपयोग परिवहन में किया जाता है. लेकिन राजस्व विभाग को इस तस्कर के खिलाफ कार्रवाई करने की फुर्सत नहीं मिली रही इससे राजस्व विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है. मांग की जा रही है कि वरिष्ठ अधिकारी पदाधिकारी इस ओर ध्यान दें और इस बालू तस्कर पर रोक लगाएं।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular