Friday, June 5, 2026
HomeBreaking newsजोरगेवार ने मुनगंटीवार से जताई अपनी नाराजी 

जोरगेवार ने मुनगंटीवार से जताई अपनी नाराजी 

जोरगेवार ने मुनगंटीवार से जताई अपनी नाराजी 
टिकट वितरण पर भाजपा में रही गुटबाजी
चंद्रपुर/महाराष्ट्र 

दि . १३ नवंबर 2024

रिपोर्टर :- मुख्य संपादक रमाकांत यादव रीड पब्लिक न्यूज नेटवर्क

पूरी खबर:  राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की यहां हुई जनसभा में भाजपा के चंद्रपुर प्रत्याशी किशोर जोरगेवार ने अंततः भाजपा के स्थानीय नेता सुधीर मुनगंटीवार के प्रति अपनी नाराजगी साफ तौर पर व्यक्त की. कोनेरी तालाब मैदान में हुई इस जनसभा में जोरगेवार ने कहा कि, वे शुरू शुरू से ही भाजपा के कट्टर कार्यकर्ता रहे हैं. लेकिन आश्वासनों के बावजूद वर्ष 2009 और 2014 में लगातार 2 बार उन्हें भाजपा की टिकट से वंचित रखा गया. पार्टी का हित ध्यान में रखते हुए उन्होंने एक ऐसे बाहरी प्रत्याशी नाना शामकुले का काम किया. जिन्हें इस जिले में कोई नहीं जानता था. सिर्फ 13 दिनों में यहां शामकुले को विजयी कर दिखाया. इस जीत के बदले पुरस्कार के तौर पर मुनगंटीवार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने और हंसराज अहीर केंद्रीय राज्यमंत्री बन सके. इस दौरान मजबूरन पार्टी से बाहर होना पड़ा. अब जबकि पार्टी ने उन्हें टिकट देने की तैयारी दिखाई, उनका सार्वजनिक रूप से विरोध किया गया. जोरगेवार ने कहा कि, पार्टी के वरिष्ठ नेता ही हम जैसे लोगों को घर से बाहर निकालेंगे तो आम कार्यकर्ताओं ने कहां जाना चाहिए?

तो इसलिए 3 बार हारी भाजपा
उन्होंने यह भी कहा कि, अगर भाजपा ने उन्हें 2014 में ही पार्टी में स्थान दिया होता तो भाजपा को इस जिले में 3 बार पराजय का सामना नहीं करना पड़ता. पिछली लोकसभा में भी यहां भाजपा को हार का मुंह नहीं देखना पड़ता था. जोरगेवार ने साफ किया कि, इस बार उन्हें प्राप्त हुई भाजपा की टिकट के लिए उन्हें फडणवीस का ही सर्वाधिक सहयोग मिला. 20 अक्टूबर को एक घंटे के भीतर विमान की व्यवस्था की और भाजपा से टिकट दिलाई. इस बार के लोकसभा चुनाव में जब चंद्रपुर में भाजपा की सीट संकट में दिखाई दे रही थी, तब उन्होंने फडणवीस के आग्रह पर ही लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी मुनगंटीवार को समर्थन घोषित किया था. उन्होंने यह भी दावा किया कि, लोकसभा चुनाव में चंद्रपुर क्षेत्र में ही भाजपा को 39 प्रतिशत वोट हासिल हुए हैं, जबकि अन्य क्षेत्रों में यह प्रतिशत 32 से 35 प्रतिशत के बीच ही रहा है.

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular